कोडरमा में महिला से दुष्कर्म का प्रयास में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरनाडीह में 20 वर्षीया विवाहित दलित महिला के साथ इलाज के दौरान झोलाछाप डॉक्टर द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है़

नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरनाडीह में 20 वर्षीया विवाहित दलित महिला के साथ इलाज के दौरान झोलाछाप डॉक्टर द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है़ घटना को लेकर पीड़िता ने नवलशाही थाना में मामला दर्ज़ कराया है़ आवेदन में महिला ने झोलाछाप डॉक्टर मनोज ठाकुर (पिता झरी ठाकुर) को आरोपी बनाया है़

बताया गया है कि तीन मार्च की देर शाम वह अपनी सास के साथ मनोज ठाकुर के डिस्पेंसरी मे पेट दर्द का इलाज कराने गयी थी़ इसी दौरान उक्त डॉक्टर उसकी सास को बाहर बैठा कर उसे कमरे के अंदर ले गया और फिर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा तथा दुष्कर्म का प्रयास किया़ उसके द्वारा विरोध करने पर चाकू से जान मारने का धमकी भी दी, लेकिन वह किसी तरह भागी और सास के साथ घर आ गयी़ घटना के दिन उसके पति घर पर नहीं थे़

चार मार्च क ज़ब उसके पति घर आये, तो उसने घटना के बारे मे पति को जानकारी दी़ इसके बाद उसके पति ने अपने माता-पिता के साथ फुलवरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि को घटना की जानकारी दी़ छह मार्च को थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराया़ थाना प्रभारी पंचम तिग्गा ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >