शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा

प्रखंड के खरपोका ग्राम में श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.

प्रतिनिधि

जयनगर. प्रखंड के खरपोका ग्राम में श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 1001 महिलाएं शामिल हुईं. कलश यात्रा का विधिवत उदघाटन महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज एवं विधायक अमित कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया. महिलाएं माथे पर कलश लेकर जय श्री राम, जय माता दी, जय बजरंगबली के नारे लगाकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए खरपोका बराकर घाट कलश में जल भरा और वापस लौटकर उसे यज्ञ मंडप में स्थापित किया. पूजा अर्चना यज्ञाचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने वैदिक रिति से पूजा संपन्न करवाया. इस दौरान महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने कहा कि निश्चित तौर पर धर्म की रक्षा के लिए यज्ञ करना नितांत आवश्यक है, धर्मो रक्षिता रक्षति, अर्थात यज्ञ करने से धर्म की रक्षा होती है, और धर्म से वेदों की रक्षा होती है. विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि यज्ञ समस्त आसुरी शक्तियों को विनाश करने के लिए विधि विधान से किया जाता है, यज्ञ से निकलने वाला धुआं समस्त वातावरण को शुद्ध करता है. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में जयनगर प्रखंड में कई यज्ञ होना है, और आज इस गांव के लोगों ने भव्य कलश यात्रा निकालकर सनातनी होने का परिचय दिया है. यज्ञ समिति के अध्यक्ष राम लखन यादव ने प्रशासन से मांग की कि यज्ञ में तमाम सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाये, ताकि सफलतापूर्वक यज्ञ का संचालन हो सके. इस दौरान उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया. मौके पर जिप सदस्य केदारनाथ यादव, सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव, स्थानीय पंचायत के मुखिया राजेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, मुखिया संघ के अध्यक्ष गणपत यादव, देवनारायण यादव, रामदेव प्रसाद यादव जागेश्वर प्रसाद यादव, लक्ष्मण चंद्र यादव, शिवशंकर यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. यज्ञ को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रामलखन यादव, सचिव अरुण यादव, उपाध्यक्ष डॉ रामशरण यादव, केदार यादव, संतोष यादव, कामेश्वर यादव, सीताराम यादव, रामू यादव, ��िनोद यादव, जोधी यादव सहित सभी ग्रामीण लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >