सीताराम पांडेय बने अध्यक्ष

झुमरीतिलैया. अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में झुमरीतिलैया स्थित विवाह भवन में भगवान परशुराम जयंती बनाने हेतु बैठक हुई. अध्यक्षता प्रभाकर तिवारी ने की. बैठक में 29 व 30 अप्रैल को दुर्गा मंदिर प्रांगण में परशुराम जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. जयंती पर 29 अप्रैल को भगवान परशुराम का पूजन, हवन, कुंवारी […]

झुमरीतिलैया. अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में झुमरीतिलैया स्थित विवाह भवन में भगवान परशुराम जयंती बनाने हेतु बैठक हुई. अध्यक्षता प्रभाकर तिवारी ने की. बैठक में 29 व 30 अप्रैल को दुर्गा मंदिर प्रांगण में परशुराम जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. जयंती पर 29 अप्रैल को भगवान परशुराम का पूजन, हवन, कुंवारी कन्या पूजन, ब्राह्मण भोजन, प्रसाद वितरण व शोभायात्रा, नगर भ्रमण की जायेगी. 30 अप्रैल को विचार गोष्ठी, सामूहिक भोजन व संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा. 29 अप्रैल को शोभायात्रा के दौरान बाइपास बिशुनपुर चौक का नामकरण अमर शहीद मंगल पांडेय के नाम से किया जायेगा. इसको लेकर कमेटी का गठन किया गया. इसमें अनिल पांडेय, राजन शुक्ला, दीनानाथ पांडेय, ओंकार पांडेय, चंद्रशेखर जोशी को रखा गया हैं. इधर, परशुराम जयंती के कमेटी के अध्यक्ष सीताराम पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष आत्मानंद पांडेय, उपाध्यक्ष संजय पांडेय व संजय शर्मा को बनाया गया है.

सचिव प्रभाकर तिवारी, कार्यकारी सचिव बिजय शुक्ला, धीरज जोशी, संयुक्त सचिव इंद्रदेव पांडेय, कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, सह कोषाध्यक्ष माखन शर्मा, प्रदीप बनर्जी के अलावा कार्यकारिणी में अशोक पांडेय, आशीष पांडेय, श्रीकांत पांडेय, राजेश पांडेय, मनीष पांडेय, राजन शुक्ला, ओंकार पांडेय, भोला पांडेय, राजीव पांडेय, प्रदुमन त्रिपाठी, राजकुमार पांडेय को बनाये गये. समिति में संरक्षक के तौर पर 30 सदस्यों को रखा गया हैं.

इसमे महेश राय, प्रभाकर तिवारी, गायनेंद्र पति त्रिपाठी, त्रिवेणी पांडेय, निर्मल ओझा, अनिल पांडेय, संजय रामपाल, डॉ राजीव कांत पांडेय, डॉ आरके दीपक, भोला नाथ झा, सुरेंद्र पांडेय, डॉ संजीव कुमार झा, प्रदीप भारद्वाज, राजेंद्र शर्मा, नीरज पांडेय आदि शामिल हैं. मीडिया प्रभारी में अरुण ओझा, कुंतलेश पाण्डेय, इंद्रदेव पाण्डेय, चंद्रशेखर जोशी, विचार गोष्ठी के विषय आत्मानंद पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, प्रदुमन त्रिपाठी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >