राजद सामाजिक न्याय का पक्षधर : जिलानी

कोडरमा : कांग्रेस नेता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर द्वारा दिये गये ब्यान पर राजद ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि राजद सामाजिक न्याय की पक्षधर है. राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि शकील अख्तर द्वारा राजद नेत्री अन्नपूर्णा देवी पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. उन्होंने प्रशासन […]

कोडरमा : कांग्रेस नेता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर द्वारा दिये गये ब्यान पर राजद ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि राजद सामाजिक न्याय की पक्षधर है. राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि शकील अख्तर द्वारा राजद नेत्री अन्नपूर्णा देवी पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है.

उन्होंने प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है. वे दोनों पक्ष के पीड़ितों से जाकर मिली भी है. उन्होंने कहा कि राजद ने कभी अल्पसंख्यकों की अनदेखी नहीं की, बल्कि समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का काम किया है. मगर कोलगरमा की घटना में कुछ लोग अनावश्यक रूप से राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन मिल बैठ कर आम सहमति से इस समस्या का समाधान करें. जिला राजद प्रवक्ता सुदर्शन यादव ने भी कहा है कि राजद समाज के सभी वर्गों के साथ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >