कोडरमा : रामगोविंद प्रौद्योगिकी संस्थान आरआइटी कोडरमा में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के बीच कैंपस प्लेसमेंट के तहत 32 विद्यार्थियों का चयन किया गया. नोएडा के कंपनी टेक महिंद्रा के एचआर गिरिराज व दिपेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का चयन किया. चयनित विद्यार्थियों को एक लाख, 20 हजार से दो लाख, 64 हजार का पैकेज मिलेगा. चयनित विद्यार्थियों में कंप्यूटर ब्रांच से आकांक्षा कुमारी, शशिकांत कुमारी, प्रिया श्री, सुमित वर्मा, रवि कुमार चौहान,
पूजा कुमारी, प्रिंस कुमार, रिंकू कुमारी, अल्का कुमारी, विद्या कुमारी, पुष्प लता, सद्दाम हुसैन, टविशा राज, दीपक कुमार, स्मृति राज, इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच राधा नंदनी, फरहत जबी, गौरव कुमार, सोनू कुमार, तहमीन फातिमा, सुर्पणा कुमारी, इलेक्ट्रिक्ल ब्रांच से अंजू कुमारी, संजीव कुमार, किशन कुमार राम, मैकेनिकल ब्रांच से राहुल कुमार, इंद्रजीत कुमार, कर्ण मुखि, नितेश कुमार, पीयूष कुमार, अमित कौशल, आदित्य नारायण, रवि कुमार के नाम शामिल हैं.
