जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए चला अभियान

दो दर्जन दुकानों पर पड़ा छापा, आर्थिक दंड लगाया गया कोडरमा बाजार. सरकार के निर्देशानुसार कोडरमा जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला मुख्यालय में अभियान चलाया गया. अभियान के पहले दिन करीब दो दर्जन पान खैनी के दुकानों पर छापामारी कर सिगरेट, गुटखा, खैनी […]

दो दर्जन दुकानों पर पड़ा छापा, आर्थिक दंड लगाया गया
कोडरमा बाजार. सरकार के निर्देशानुसार कोडरमा जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला मुख्यालय में अभियान चलाया गया. अभियान के पहले दिन करीब दो दर्जन पान खैनी के दुकानों पर छापामारी कर सिगरेट, गुटखा, खैनी आदि बेचने के आरोप में 200-200 रुपये आर्थिक दंड लगाया गया. छापामारी दल के समन्वयक डीपीएम समरेश सिंह ने बताया कि पूरे राज्य में खुले में किसी भी प्रकार के तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध सरकार द्वारा लगायी गयी है. ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर न पड़े. विभागीय निर्देश के आलोक छापामारी दल का गठन किया गया है.
उन्होंने बताया कि आज अभियान का पहला दिन होने के कारण दुकानदारों पर नियम के तहत 200 रुपये आर्थिक दंड लगाया गया है. दोबारा पकड़े जाने पर 1000 रुपये आर्थिक दंड अथवा एक वर्ष कारावास की सजा अथवा दोनों सजा एक साथ दी जा सकती है. सभी दुकानदारों को नियम का पालन करने का निर्देश दिया गया है. नियम के तहत खुले में किसी भी प्रकार के तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध है, साथ ही 18 वर्ष या इससे कम उम्र के बच्चों के बीच इसकी बिक्री नहीं करना है. स्कूलों के समीप भी तंबाकू संबंधी सामग्रियों की बिक्री नहीं की जानी है. डीपीएम ने बताया कि छापामारी अभियान अभी जारी रहेगा. मौके पर एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, डॉ गोपाल प्रसाद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >