तलवारबाजी में किशोर लाठी में बादल प्रथम

कोडरमा बाजार : रामनवमी महासमिति द्वारा कोडरमा गांधी चौक पर इस वर्ष पहली बार आयोजित शौर्य प्रदर्शन में सफल प्रतिभागियों को आगंतुक अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. शौर्य प्रदर्शन में नगर पंचायत व कोडरमा प्रखंड के 14 अखाड़ा के 62 प्रतिभागी अलग-अलग खेल प्रदर्शन में शामिल होकर अपने-अपने कला का जौहर दिखायें. प्रदर्शन के दौरान […]

कोडरमा बाजार : रामनवमी महासमिति द्वारा कोडरमा गांधी चौक पर इस वर्ष पहली बार आयोजित शौर्य प्रदर्शन में सफल प्रतिभागियों को आगंतुक अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. शौर्य प्रदर्शन में नगर पंचायत व कोडरमा प्रखंड के 14 अखाड़ा के 62 प्रतिभागी अलग-अलग खेल प्रदर्शन में शामिल होकर अपने-अपने कला का जौहर दिखायें.
प्रदर्शन के दौरान लाठी में प्रथम स्थान बादल कुमार, द्वितीय स्थान भोला यादव व रेवाली यादव तृतीय स्थान पिंटू व विक्की प्राप्त किये. तलवार में प्रथम किशोर कुमार, सुनील कुमार संयुक्त नावूवाडी से, द्वितीय स्थान प्रकाश कुमार व दिलीप कुमार संयुक्त लोचनपुर, तृतीय स्थान अमर कुमार गिरिडीह रोड रहें. वहीं अन्य प्रदर्शनों में प्रथम मनोज कुमार, द्वितीय कृष्णा साही, तृतीय स्थान अशोक पांडेय रहें.
आयोजन को सफल बनाने में महा समिति के अध्यक्ष प्रवीण चंद्रा के अलावा सचिव राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू भैया, उपाध्यक्ष गुतुल कुमार, अजय पांडेय, राजेश सिंह, सह सचिव मनोहर लाल, संजीत चौधरी, कोषाध्यक्ष सुजीत सिंह, सुधीर पांडेय व्यस्थापक देवेंद्र कुमार, संजीव समीर, राजा सिंह, प्रवीण पांडेय, प्रेम प्रकाश भारती, सत्येंद्र कुमार, बबन कुमार, देवराज पांडेय, दिवाकर कुमार समेत कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >