कोडरमा : पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरीतिलैया का वार्षिक परीक्षाफल शुक्रवार को प्रकाशित किया गया. प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रात: कालीन सभा में सम्मानित किया. प्राचार्य ने कक्षा में वर्ष के दौरान शत-प्रतिशत उपस्थिति प्राप्त करने वाले 24 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया.
इसके अलावा 28 विद्यार्थियों को पूरे वर्ष विद्यालय की पोशाक साफ-सुथरा रखने के लिए सम्मानित किया गया. सत्र 2016-17 में कुल 45 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किया. शत प्रतिशत उपस्थिति प्राप्त करने वाले 24 विद्यार्थियों में समृद्धि सिंह, तरुण, मोहित, सचिन यादव, निशांत, शुभम, अर्पित, अवि सिंह, सत्यम पटेल, नीलेश, आशीष, अभि तरवे, अभिलाषा कुमारी, अमन आर्या, अनिकेत, शाहिलर, श्रुति झा, अभिषेक, अंजु कुमारी, आशीषर, श्रेष्ठ मोदी, आकाश, नितिन, शुभम शामिल हैं, जबकि सर्वश्रेष्ठ पोशाक साफ-सुथरा रखने वाले विद्यार्थियों में सक्षम मिश्रा, अनिकेत बनर्जी, शौर्य सुमन, अभिजीत, रिशु, मो आरिफ, प्रणव भदानी, मुकर्रम आजम, अर्निबन मुखर्जी, विशाल शंकर, आयुष शंकर, रितिक, सिद्धांत, कुणाल, सुहानी, मान्या, रिया, मवरा जया, शारदे रागिनी, सुप्रिया, स्वेक्षा स्नेह, कृष्णा भदानी, सोनी राय, अंकिता राय, अपराजिता, सुषमा राय, अनामिका सिंह, अनुष्का सिंह शामिल हैं.
कार्यक्रम के दौरान सर्वश्रेष्ठ अनुशासित विद्यार्थी अक्षय कुमार, पीयूष कुमार, वरुण, विनय कुमार, समृद्धि, रिया, स्नेहा सिन्हा, जसमीन कौर को व सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक विद्यार्थी आदर्श कुमार, खुशी पराशर, आरची, वेदांत अग्रवाल, सर्वश्रेष्ठ युगल उदघोषक सताक्षी शरण, आंचल अग्रवाल, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रौशन पांडेय, जसमीन कौर, सर्वश्रेष्ठ गायिका नैंसी कुमारी, सर्वश्रेष्ठ संगीत यंत्र वादक यश दाहिमा, सर्वश्रेष्ठ हस्तशिल्प व हस्तकला सजिना आजम, सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी सताक्षी शरण, आंचल अग्रवाल, सर्वश्रेष्ठ सदन रामाकृष्णा सदन को घोषित किया गया. प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विद्यालय के चहुंमुखी विकास में सहयोग देने के लिए अभिभावकों का आभार व्यक्त किया. प्राचार्य ने अभिभावकों से बच्चों के विकास के लिए विद्यालय के शिक्षकों के संपर्क में रहने, बच्चों को मोबाइल फोन व बाइक से दूर रखने की अपील की. विद्यालय में नये सत्र (2017-18) की कक्षाएं छह अप्रैल से शुरू होगी. संचालन निशा भारद्वाज, मौसमी चटर्जी व विदिश ने किया.
