आजसू युवाओं की पार्टी: जिलाध्यक्ष

झुमरीतिलैया : स्थानीय यादव होटल में नगर आजसू की बैठक हुई. अध्यक्षता आनंद वर्णवाल व संचालन रोहित कुमार यादव ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि रामनवमी का त्योहार शांति व सौहार्द्र के साथ मनाया जायेगा. छात्र आजूस जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव ने कहा कि आजसू युवाओं की पार्टी है और इस प्रदेश में शांति […]

झुमरीतिलैया : स्थानीय यादव होटल में नगर आजसू की बैठक हुई. अध्यक्षता आनंद वर्णवाल व संचालन रोहित कुमार यादव ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि रामनवमी का त्योहार शांति व सौहार्द्र के साथ मनाया जायेगा. छात्र आजूस जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव ने कहा कि आजसू युवाओं की पार्टी है और इस प्रदेश में शांति व्यवस्था के साथ कुशल नेतृत्व चाहती है, ताकि झारखंड का विकास हो.
बैठक में दो अप्रैल को माहुरी धर्मशाला में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई. इसमें प्रशिक्षक के रूप में छात्र आजसू जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव व केंद्रीय नेता रति लाल महतो सभी अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, नगर के पदाधिकारी व वार्ड समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे. मौके पर मनोज यादव, पप्पू राम, अंशु कुमार, विक्रम सिंह, पप्पू भदानी, शशि कुमार, अंजनी यादव, विवेक साव, दिवाकर सिंह, दीपक कुमार, केदार यादव मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन दीपक कुमार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >