लोगों ने एक-दूसरे को दी हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
झुमरीतिलैया : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने घोष दल व बैनर प्रति के साथ नगर में प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेरी के माध्यम से लोगों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी गयी. आज से युगांद 5119 व विक्रम संवत् 2074 की शुरुआत होगी. यह हिंदू पंचाग की पहली तिथि है.
प्रभातफेरी में भारत माता की झांकी प्रस्तुत की गयी. इसमें प्रधानाचार्य रंजीत सिंह, आचार्य हरिशंकर प्रसाद, रंगनाथ पाठक, सिद्धि प्रसाद, ब्रजेश कुमार, राजेश्वर सिंह, प्रभात कुमार, उमेश कुमार, रूविता सिन्हा, शंकर गोपाल, अरुण कुमार, रंजीत पांडेय, संजय कुमार, आनंद कुमार सिन्हा, आनंद प्रकाश, अमर डे, रविता उपाध्याय, सत्य लोक आश्रम दिल्ली के महात्मा कमलिशानंद जी महाराज, विहिप के मनोज चंद्रवंशी, अजय वर्मा, बद्री लाल वर्णवाल, सुनील कुमार दास, विजय कुमार, विद्यार्थी परिषद के लखन कुमार सिंह, शंकर साव, राहुल सिंह, आशीष साव, सुभाष कुमार, भारत विकास परिषद के रामरतन महर्षि, मधुसूदन दारूका, नारायण सिंह आदि शामिल थे. भारत विकास परिषद् शाखा द्वारा नगर भ्रमण में शामिल बच्चों के बीच फल व मिठाई का वितरण किया गया.
मौके पर रामरतन महर्षि ने सभी नगरवासियों को हिंदू नववर्ष की शुभकामना दी. कार्यक्रम को मधुसूदन दारुका, रंजीत सिंह, सुरेश जैन एवं महेश दारुका ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में डा. वीरेंद्र सिंह, नारायण सिंह, सज्जन शर्मा, मनोज साव, कृष्ण कुमार सोनी, पवन भोजगढिया व भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष दीनदयाल केडिया उपस्थित थे.
डोमचांच. स्वयंसेवकों व ग्रामीणों ने नव संवत 2074 के चैत्र प्रतिपदा उत्सव बालिका उवि डोमचांच में मनाया गया. मौके पर ग्रामीणों ने प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेरी डोमचांच बालिका उवि से शुरू हुई, जो शहीद चौक, कालीमंडा, महथाडीह, डोमचांच बाजार, टैक्सी स्टैंड आदि का भ्रमण किया.
इस अवसर पर मिठाइयां बांटी गयी और डॉ कैशव बलिराम हेडगेवॉर को नमन किया. साथ ही हिंदू नववर्ष पर एक-दूसरे को बधाई दी. मौके पर सुखदेव प्रसाद सिंह, अखिल सिन्हा, संगीता सिन्हा, सुनील सिन्हा, धीरज वर्णवाल, लखन लाल दीक्षित, जय प्रकाश मेहता, नूनमन साव, मनोज साव, नरेंद्र कुमार, पवन कुमार मौजूद थे. इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व बजरंग दल द्वारा हिंदू नववर्ष पर बाइक रैली निकाली. रैली में भाजपा जिला विधायक प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद वर्मा, रौशन सिन्हा, अजय पांडेय, मुकेश रजक, कारु सिंह, शक्ति सिंह, अमरदीप कुमार, संदीप कुमार, कंचन सिंह, बसंत मेहता मौजूद थे.
जयनगर. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर सरस्वती शिशु मंदिर प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी का नेतृत्व प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने किया. प्रभातफेरी में शामिल भइया बहनों ने लोगों को हिंदू नववर्ष की शुभकामना दी. प्रभातफेरी के साथ आकर्षक झांकी चल रही थी. इस दौरान मुख्य मार्ग पर स्थित ग्रामीण गैस वितरक पथिक समिधा के कार्यालय के समक्ष संस्थान के प्रोपराइटर सुरेंद्र भाई मोदी द्वारा प्रभातफेरी में शामिल लोगों के बीच फलों व मिठाई का वितरण किया गया. प्रभातफेरी में आचार्य राकेश तिवारी, संजय कुमार, गणेश कुमार, मनीषा कुमारी, कौशल्या देवी, सोना आदि शामिल थे.
