वनों की रक्षा करने का संकल्प लें: मंत्री

वनों के कटाव से पर्यावरण हो रहा दूषित, अधिक से अधिक करें पौधरोपण सतगावां : प्रखंड के करचैता मैदान में राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान भखरा व वन सुरक्षा समिति के संयुक्त तत्वाधान में 10वां वन रक्षा बंधन सह पर्यावरण मेला का आयोजन बुधवार को किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा […]

वनों के कटाव से पर्यावरण हो रहा दूषित, अधिक से अधिक करें पौधरोपण
सतगावां : प्रखंड के करचैता मैदान में राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान भखरा व वन सुरक्षा समिति के संयुक्त तत्वाधान में 10वां वन रक्षा बंधन सह पर्यावरण मेला का आयोजन बुधवार को किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव व वन संरक्षक केके त्रिपाठी उपस्थित थे.
कार्यक्रम का शुभारंभ वन पर्यावरण देवी की पूजा अर्चना कर व पेड़ों में रक्षा सूत्र बांध कर की गयी. इसके बाद समारोह का उदघाटन शिक्षा मंत्री समेत अन्य लोगों ने किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि आज हमें वन की रक्षा करने की जरूरत है. लोग वनों की रक्षा का संकल्प लें.
वनों के कटाव से हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है, जिससे वर्षा, गर्मी आदि मौसम पर भी प्रकृति का कुप्रभाव पड़ा है. समय पर हम सभी को वनों की रक्षा के अलावा अन्य पहलुओं पर जागरूक होने की जरूरत है. आज हर व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए. कहा कि लोग अधिक से अधिक पौधे लगायें. विद्यालय में भी निर्देश दिया गया है कि शिक्षक व बच्चों द्वारा फलदार पौधे लगाये जाये. ताकि पर्यावरण की रक्षा हो. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में विकास हो रहा है. इसके तहत मदरसों को भी अनुदान दी जा रही है. मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी सही शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा पर्यावरण गीत, नृत्य सगीत, नुक्कड़ नाटक आदि पेश किये गये.
संचालन आरजेएसएस के मनोज दांगी ने किया. मौके पर जिप सदस्य भुनेश्वर राम, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया सुनील सिंह, नरेश यादव, कांति देवी, सांसद प्रतिनिधि बालमुकुंद सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल यादव, पोखराज गुप्ता, संजीव समीर, नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख राजकुमार यादव, शिवेंद्र नारायण, राजेश सिंह, भाजपा नेता प्रमेश्वर यादव, त्रिपुरारी सिंह, कंचन सिंह, अविनाश कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, रंजन यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष बैजनाथ यादव, युवा मोरचा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम में डीसी की पत्नी स्टेफी मुर्मु भी शामिल हुई. सुरक्षा व्यवस्था में सतगावां थाना प्रभारी महेंद्र प्र यादव, ढाब थाना प्रभारी रामनंदन राम, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर अमरेश कुमार तैनात थे. इससे पूर्व सतगावां पहुंचने पर मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >