झाविमो ने सीएम का फूंका पुतला

झुमरीतिलैया. राज्य सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में की गयी बढ़ोतरी के खिलाफ नगर झाविमो ने सोमवार की शाम तिलैया झंडा चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. मौके पर नुक्कड़ सभा की गयी. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरशद खान व संचालन मनोज यदुवंशी ने किया. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य राजेंद्र सिंह व सरवर […]

झुमरीतिलैया. राज्य सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में की गयी बढ़ोतरी के खिलाफ नगर झाविमो ने सोमवार की शाम तिलैया झंडा चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. मौके पर नुक्कड़ सभा की गयी. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरशद खान व संचालन मनोज यदुवंशी ने किया. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य राजेंद्र सिंह व सरवर खान ने कहा कि सरकार गरीबों की अनदेखी कर रही है. टैक्स में बढ़ोतरी कर महंगाई को बढ़ाने का काम कर रही है. यदि टैक्स बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और भी तेज किया जायेगा. सभा को अरशद खान, चंदन चक्रवर्ती, लक्ष्मण मंडल, युगल शर्मा, बबलू खान, विजय रजक आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर गणेश दास, अमरेंद्र शर्मा, मो असलम, अभिषेक जैन, उतम शर्मा, अख्तर असरफ, मो इकबाल, मो मोबिन, शिवशंकर मंडल, मो इमरान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >