खरसावां की घटना लोकतंत्र पर आघात : लल्लू

कोडरमा : भाजपा नेता साजिद हुसैन लल्लू ने खरसावां में मुख्यमंत्री रघुवर दास का कुछ लोगों द्वारा विरोध किये जाने की घटना को लोकतंत्र पर आघात बताया है. कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने गये सीएम के साथ आदिवासी संगठनों ने विरोध की जो प्रक्रिया अपनायी, वह गलत है. शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के […]

कोडरमा : भाजपा नेता साजिद हुसैन लल्लू ने खरसावां में मुख्यमंत्री रघुवर दास का कुछ लोगों द्वारा विरोध किये जाने की घटना को लोकतंत्र पर आघात बताया है. कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने गये सीएम के साथ आदिवासी संगठनों ने विरोध की जो प्रक्रिया अपनायी, वह गलत है. शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस प्रकार का विरोध अनुचित है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग झारखंड की राजनीति को अलग-अलग भागों के बांटने की साजिश कर रहे है. समाज को जात-पात के भेदभाव में बांटना गलत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >