झुमरीतिलैया : जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू हुआ. इसका उदघाटन बाजार समिति के इंडोर स्टेडियम में मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार चौधरी व उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने संयुक्त रूप से किया. संचालन मनोज कुमार ने किया. उदघाटन मैच उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा, एसी प्रवीण गागराई बनाम जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार चौधरी, डीसीएलआर लियाकत अली के बीच खेला गया. इस दौरान शिवतारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने राष्ट्रगान से अतिथियों का स्वागत किया.
मौके पर उपविकास आयुक्त सूर्य प्रकाश, एनडीसी कमलेंद्र कुमार, बाजार समिति के सचिव अभिषेक आंनद, सीओ अनुज बांडो, नगर पर्षद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, सीटी मैनेजर लेमांशु कुमार, शशि रंजन, टूर्नामेंट आयोजन समिति के चेयरमैन विनय कुमार बेलू, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, सचिव अरुण सूद, सदस्य दीपक छाबड़ा, उत्तम दास पाल, गौतम दास गुप्ता, अनिल सिंह, राम रतन महर्षि, नवोदय के प्राचार्य सतीश कुमार, शिक्षिका शोभा कुमारी, प्रेम पांडेय, भागीरथ पांडेय, शैलेश कुमार शोलू समेत कई खेल प्रेमी मौजूद थे. प्रतियोगिता चार जनवरी तक चलेगी.
