कोडरमा : तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के सभागार में शुक्रवार को सेकेंड्री सेक्शन का वार्षिकोत्सव मनाया गया. शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव व विशिष्ट अतिथि डीइओ प्रेम प्रकाश झा ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. स्वागत भाषण में प्राचार्य राजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन छात्रों […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
कोडरमा : तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के सभागार में शुक्रवार को सेकेंड्री सेक्शन का वार्षिकोत्सव मनाया गया. शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव व विशिष्ट अतिथि डीइओ प्रेम प्रकाश झा ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. स्वागत भाषण में प्राचार्य राजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में उपयोगी सिद्ध होगा.
मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यालय के चातुर्दिक विकास का दर्पण है. विद्यालय छात्रों को संस्कृतियुक्त शिक्षा प्रदान कर रहा है. उन्होंने छात्रों को अनुशासन व दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. मंत्री ने कहा कि संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी. डीइओ पीपी झा ने छात्रों द्वारा दी गयी प्रस्तुति की सराहना करते हुए विद्यालय के विकास की कामना की. निदेशक अविनाश सेठ व मनीष कपसीमे ने कहा कि छात्रों में छिपी प्रतिभा को तराशना इस आयोजन का उद्देश्य है.
मौके पर निदेशिका शुभा कपसिमे, ग्रिजली एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष अरुण मिश्रा, प्राचार्य राजीव कुमार सिंह, ग्रिजली बीएड कॉलेज की प्राचार्या डॉ संजीता कुमारी, विद्यालय के सीइओ प्रकाश गुप्ता, ग्रिजली विद्यालय के संस्थापक प्राचार्य बीके झा, सेक्रेट हर्ट झुमरीतिलैया के निदेशक प्रमोद कुमार, मेरिडियन एकेडमी के निदेशक एसएन कुमार, आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड़ के निदेशक पुनीत यादव मौजूद थे. कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रभारी शिक्षक विजय कुमार सिंह, संयोजक बीडी नष्कर, मोहित, दीपा, खुशबू, सुरजीत पॉल, शिक्षिका प्रीति, शबाव आलम, लकी सिंह, तनवीर अहमद, डेवनील चटर्जी, सकिंदर कुमार, बीरेंद्र कुमार सिंह, चंद्र कुमार सिन्हा, मास्टर रवि, डेनियल जोसेफ, अनुपमा पाठक, निखिल सिन्हा, गौरव कुमार, रविदत्त पांडेय, अजीत शर्मा, अरातिका नियोगी, राजश्री वासु, शिलाची, अपराजिता, यमुना प्रसाद सिंह, राजीव रंजन कौशिक, कुमार राजीव, मनोज सिन्हा, सूरज वर्णवाल, डीएल पटेल, अशोक सिन्हा, सूर्यमणि सिंह, अभिजीत आनंद, राजीव नयन, सोनू कुमार सिंह, मोहनीश शर्मा आदि की भूमिका सराहनीय रही. संचालन सीइओ प्रकाश गुप्ता व शिक्षिका अंतरा सिल ने किया, धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका फारिया शबा ने किया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा अनुष्का, नाम्या, अर्चना, पवनीत व अन्य बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुआ. ऋषि, राहुल, लकी व अन्य बच्चों की प्रस्तुति डांस ड्रामा मंगल-मंगल हो, शुभम, नंदन, अक्षत व अन्य बच्चों की प्रस्तुति हिंदी ड्रामा बच्चों की अदालत, खुशी, उपासना, इजाज अहमद व अन्य बच्चों की प्रस्तुति अंग्रेजी ड्रामा नेवर गीव अप, सुमन, काजल गीतिका व अन्य बच्चों की प्रस्तुति हिंदी ड्रामा अनेकता में एकता, कृष्णा, सुशांत, नीतीश व अन्य बच्चों द्वारा प्रस्तुत बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित ड्रामा, शिवम निराला, अभिनव आनंद, शैलेश व अन्य बच्चों द्वारा प्रस्तुत ड्रामा शहीद उधम सिंह कार्यक्रम को यादगार बना दिया. कव्वाली में प्रियांशु, अफजल, सार्थक व अन्य बच्चों की प्रस्तुति भर दे झोली व शंकर लोकेश आभि व अन्य बच्चों की प्रस्तुति मां-बाप का दिल न दुखा ने ढेरों तालियां बटोरी. प्रीत सेठ, मो जिसार, आदित्य व उनके मित्रों की गीत प्रस्तुति स्कूल डेज, आशीष, विवेक व उनके मित्रों की हनुमान डांस प्रस्तुति, श्रेया, फातिमा, अदिति व उनके मित्रों की प्रस्तुति समूह गान ए तारा, वो तारा, विधि, वृष्टि व उनके मित्रों की प्रस्तुति देशभक्ति गीत आजा-आजा, चंदन, कुशाग्र व उनके मित्रों की प्रस्तुति लोकगीत आरे मोरा झारखंड देख कर दर्शक खुश हुए. अंकित, रोहण, मोनू व अन्य बच्चों की नृत्य प्रस्तुति कृष्ण-लीला तथा अमर, अमन, अमित व अन्य बच्चों की प्रस्तुति ए ट्रिब्यूट टू इंडियन आर्मी ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया.