कैडेटों ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

कोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैया में चल रहे एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को कैडेटों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया व स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए बैनर पोस्टर के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया. रैली को प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट ने हरी झंडी […]

कोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैया में चल रहे एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को कैडेटों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया व स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए बैनर पोस्टर के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया. रैली को प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
इसमें प्रशासनिक अधिकारी ले कर्नल एके रजक, सेना मेडल व उप प्राचार्य सह कैंप कमाडेट स्कवाड्रन लीडर संजय कुमार ने उनका स्वागत किया. मौके पर कर्नल भट्ट ने कहा कि ऐसे अभियान के जरीये कैडेट आम लोगों में जागरूकता लाकर राष्ट्र को सबल व सशक्त बनाने का प्रयास करते है. यह सैनिक स्कूल का आदर्श है. एनसीसी अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में कंटिनेंट बी व सी, डिजिटल इंडिया अभियान के लिए निकले.
बीके शुक्ला के नेतृत्व में कंटिनेंट डी व इ के कैडेटों ने स्वच्छ भारत अभियान को मूर्त रूप दिया. जबकि कंटिनेंट ए के कैडेटों ने प्रतीक पांडेय के नेतृत्व में नशा व दहेज उन्मूलन रैली निकाली. रैली व अभियानों को सफल बनाने में एनसीसी अधिकारी ले ए साहा, चीफ ऑफिसर जी परिडा, सेकेंड ऑफिसर संजय सिंह, ए मुखर्जी, थर्ड ऑफिसर एम पाठक, एन उपाध्याय, केसी पांडा, सूबेदार सुरजीत सिंह, हवलदार अनिल टोप्पो, विनोद कुमार, एनसीसी सहायक महेश प्रसाद, हिंदी शिक्षक डाॅ सीएम पांडेय आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >