पंचायत को बाल विवाह व बालश्रम मुक्त बनायेंगे

नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन कोडरमा : स्वयंसेवी संस्था समर्पण व चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन की ओर से चाइल्ड लाइन द्वारा दोस्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बुधवार को उत्क्रमिक उवि पथलडीहा व रेलवे स्टेशन कोडरमा में नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर शिक्षकों, पंचायत जनप्रतिनिधियों, […]

नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन
कोडरमा : स्वयंसेवी संस्था समर्पण व चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन की ओर से चाइल्ड लाइन द्वारा दोस्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बुधवार को उत्क्रमिक उवि पथलडीहा व रेलवे स्टेशन कोडरमा में नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
मौके पर शिक्षकों, पंचायत जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों, रेलवे कर्मियों, रेलवे पुलिस व आम नागरिकों से शपथ पत्र लिया गया. बच्चों ने बाल श्रृंखला बनाकर उपस्थित सभी नागरिकों, पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के हाथों में दोस्ती बैंड बांध कर हर हाल में बच्चों को हिफाजत करने, बाल अधिकारों सुनिश्चित करने में अपनी जिम्मेदारी निभाने व चाइल्ड लाइन को अपना योगदान देने की अपील की.
मौके पर पथलडीहा मुखिया मुन्नी देवी ने कहा कि हम जिले में सबसे पहले अपने पंचायत को बाल विवाह व बालश्रम मुक्त पंचायत बनायेंगे. पंसस विजय सिंह ने कहा कि हम बच्चों के अधिकारों को सुनिश्चित करने, संरक्षण देने व चाइल्ड लाइन का हिस्सा बनने के लिए तैयार है. हमें जहां कहीं जरूरतमंद बच्चे मिलेंगे. समर्पण के सचिव इंद्रमणि साहू ने विस्तार से चाइल्ड लाइन की सेवाओं व दोस्ती अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बच्चों को मुसीबतों से उबारने के लिए चाइल्ड लाइन का हिस्सा बनने की अपील की.
मौके पर प्रधानाध्यापक दशरथ रजक, शिक्षक उमेश कुमार पासवान, संजय पासवान, पवन कुमार सिंह, चंपा सिंह, मंजू सिंह, रिंकी कुमारी, सौरभ सुमन, शंकर दयाल सिंह, सतीश चंद्र सिंह, सहायक स्टेशन मास्टर एके तिवारी, आरपीएफ आरपी मीरा, जीआरपी थाना के आरएस यादव, चाइल्ड लाइन के जितेंद्र कुमार सिंह, समन्वयक तुलसी कुमार साव, संतोष कुमार वर्णवाल, मनीष कुमार लेहरी, विजय यादव, सुपरवाइजर उत्तम कुमार, बसंती देवी, मुन्नी देवी, रूबी देवी, रंगकर्मी डीएमडी दिवाकर अल्गुन्दिया, राजकिशोर सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास कुमार, मुश्ताक अंसारी समेत दर्जनों की संख्या में बच्चों व ग्रामीणों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >