घाटी में रिफाइन लदा ट्रक पलटा

घाटी में रिफाइन लदा ट्रक पलटा

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत जमसोती नाला घाटी के समीप शनिवार को रिफाइन लोड ट्रक पलट गया. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रिफाइन लोड ट्रक कोलकाता से कोडरमा होते हुए बिहार की ओर जा रहा था, इसी बीच जमसोती नाला के समीप तीखे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक में लोड रिफाइन के डब्बे सड़क पर बिखर गया. जिससे कुछ देर के लिए घाटी में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुंची और सड़क पर बिखरे रिफाइन को अपने कब्जे में लेते हुए क्रेन के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाया गया. तब जाकर यातायात सामान्य हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >