राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर लगी कार्यशाला
कोडरमा बाजार : समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. उदघाटन उपायुक्त ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि आज के दौर में ही नहीं पुराने समय में भी पत्रकारिता एक चुनौती भरा काम रहा है.
पत्रकार समाज का आइना होता है और हमारे आसपास घटित होनेवाली घटनाओं को समाज के बीच समाचार के रूप में प्रेषित करने के लिए दिन भर एक-एक खबरों को एकत्रित करते हैं, जो की एक जोखिम भरा काम है. उन्होंने कहा कि कार्यशाला के दौरान पत्रकारों द्वारा उठाये गये समस्याओं व मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा. डीसी ने जिले के पत्रकारों से स्वच्छ और निर्भीक पत्रकारिता की आशा करते हुए कहा कि पत्रकारों को हमेशा समाज व देश हित में काम करना चाहिए. संचालन डीपीआरओ सुनील कुमार ने किया. मौके पर कई पत्रकार मौजूद थे.
