कोडरमा बाजार. झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित खेलो इंडिया स्थापना दिवस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जेजे काॅलेज परिसर में बुधवार को उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने फुटबॉल मैच का उदघाटन कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि खेल सेशारीरिक व मानसिक बल मिलता है. साथ ही इसमें बेहतर कैरियर की भी संभावना है.
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में छिपी प्रतिभा बाहर निकलती है. उदघाटन मैच कोडरमा बनाम डोमचांच के बीच खेला गया. इसमें कोडरमा की टीम 2-0 से मैच जीत लिया. वहीं दूसरे मैच बालिका वर्ग कोडरमा कस्तूरबा व जयनगर कस्तूरबा के बीच खेल गया. मौके पर एसी प्रवीण कुमार गागराई, डीएसपी कर्मपाल उरांव, एसडीओ प्रभात बरदियार, कार्यपालक दंडाधिकारी कमलेंद्र सिन्हा, बाजार समिति सचिव अभिषेक आनंद, खेल पदाधिकारी आनंदी पांडेय मौजूद थे.
