तालाब में डूबने से दो की मौत

कोडरमा/मरकच्चो : जिले के दो अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को तालाब में डूबने से दो की मौत हो गयी. तिलैया थाना क्षेत्र के डोइयांडीह स्थित तालाब में डूबने से जहां महिला की मौत हुई, वहीं मरकच्चो प्रखंड के नवलशाही थाना क्षेत्र के देवीपुर में तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हो गयी. पहली घटना […]

कोडरमा/मरकच्चो : जिले के दो अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को तालाब में डूबने से दो की मौत हो गयी. तिलैया थाना क्षेत्र के डोइयांडीह स्थित तालाब में डूबने से जहां महिला की मौत हुई, वहीं मरकच्चो प्रखंड के नवलशाही थाना क्षेत्र के देवीपुर में तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हो गयी. पहली घटना तिलैया के डोइयांडीह में हुई.
34 वर्षीय सविता देवी (पति- बाबूलाल दास) तालाब में कपड़ा धोने गयी थी. महिला छठ व्रत को लेकर आज से नहाय खाय शुरू करनेवाली थी. इससे पूर्व वह तालाब में डूब गयी. लोगों ने उसे तालाब से निकाल सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया. इधर, दूसरी घटना नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीपुर पंचायत के कुमरडीह गांव में हुई. यहां पर सात वर्षीय बच्चे की मौत तालाब में नहाने के दौरान डूबने से हो गयी.
जानकारी अनुसार कुमरडीह निवासी दामोदर राय का सात वर्षीय पुत्र आशिष कुमार गांव के अन्य बच्चों के साथ अपने घर के पीछे एक तालाब में नहाने गया था. नहाने के दौरान उसका पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में डूब गया. बच्चे को डूबते देख तालाब में नहा रहे अन्य लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला और सूचना बच्चे के घरवालों को दी. परिजन बच्चे को आनन फानन मे नावाडीह स्थित निजी क्लिनिक ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. आशीष गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
दुर्घटना में तीन घायल
डोमचांच. थाना क्षेत्र अंतर्गत रायडीह मोड़ पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक रायडीह मोड़ के समीप एक ट्रक जेएच-12बी-0531 व मोटरसाइकिल की टक्कर में अरुण रविदास, विकास तुरी, मुकेश तुरी गंभीर रूप से घायल हो गये.
घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया. मोटरसाइकिल पर सवार लोग कोडरमा से पुरनाडीह व ट्रक पुरनाडीह से कोडरमा जा रहे थी. घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना प्रभारी राजीव प्रकाश पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए ट्रक चालक पर मामला दर्ज करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >