कोडरमा के दो होटल को सील करने का आदेश

कोडरमा. बाल मजदूरी कराने के आरोप में कोडरमा के दो होटलों को सील करने का आदेश सरकार के मुख्य सचिव ने दिया है. सरकार के मुख्य सचिव ने अपने पत्रांक 1223 दिनांक 30 अगस्त 2016 के माध्यम से आदेश निर्गत किया है कि कोडरमा बाजार के दीपक होटल (संचालक दीपक कुमार) और दूधी माटी कोडरमा […]

कोडरमा. बाल मजदूरी कराने के आरोप में कोडरमा के दो होटलों को सील करने का आदेश सरकार के मुख्य सचिव ने दिया है. सरकार के मुख्य सचिव ने अपने पत्रांक 1223 दिनांक 30 अगस्त 2016 के माध्यम से आदेश निर्गत किया है कि कोडरमा बाजार के दीपक होटल (संचालक दीपक कुमार) और दूधी माटी कोडरमा में संचालित प्रकाश होटल (संचालक प्रकाश कुमार) को सील कर दिया जाये.
इस संबंध में श्रम अधीक्षक राम वचन पासवान ने बताया कि दीपक होटल में 13 वर्षीय रोहित पंडित काम करते पाया गया. जबकि प्रकाश होटल में रंजीत मांझी व मिथिलेश कुमार को काम करते पकड़ा गया था. उन्होंने बताया कि दीपक होटल के संचालक पर 20 हजार रुपए व प्रकाश होटल के संचालक पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.
किंतु उनके द्वारा राशि जमा नहीं करने को लेकर सचिव ने यह आदेश जारी किया है. श्रम अधीक्षक राम वचन पासवान ने बताया कि कोडरमा डीसी संजीव कुमार बेसरा ने कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है. इससे संबंधित फाइल एसडीओ को सौंप दी गयी है. शीघ्र ही दोनों होटलों को सील कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >