झुमरीतिलैया : करमा निवासी बालदेव डोम से सोमवार को यूनियन बैंक करमा के समीप एक युवक द्वारा 16 हजार रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार बालदेव डोम दोपहर 12:30 बजे करमा स्थित यूनियन बैंक की शाखा में पैसे निकालने गये थे.
उन्होंने बैंक से 20 हजार रुपये निकाले. रुपये निकालने के बाद वे बैंक से बाहर आये, इस बीच एक व्यक्ति ने उनसे खुदरा मांगा. इसके बाद चकमा देकर उनका 16 हजार रुपये लेकर चंपत हो गया. घटना को लेकर बालेश्वर डोम ने तिलैया थाना को सूचना दी. बैंककर्मियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में ठगने वाले युवक का चेहरा आ चुका है. शाम को घटना को लेकर तिलैया थाना में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
