पलायन अपना अधिकार

झारखंड एंटी ट्रैफिकिंग ने महिला गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए किया जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन कोडरमा बाजार : राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान व जतन (झारखंड एंटी ट्रैफिकिंग) के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षित पलायन व महिला गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन वर्णवाल धर्मशाल कोडरमा में किया गया. बतौर अतिथि जिप […]

झारखंड एंटी ट्रैफिकिंग ने महिला गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए किया जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन
कोडरमा बाजार : राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान व जतन (झारखंड एंटी ट्रैफिकिंग) के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षित पलायन व महिला गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन वर्णवाल धर्मशाल कोडरमा में किया गया.
बतौर अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पूजा जी राज्य समन्वयक जतन झारखंड, प्रमुख अनिता देवी कोडरमा, पंसस विजय कुमार सिंह पथलडीहा, नरेश प्रसाद यादव भूतपूर्व मुखिया टेहरो सतगावां कोडरमा उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथिओं द्वारा संयुक्त रूप से किया. कार्यशाला में विषय प्रवेश कराते हुए मनोज कुमार ने कहा कि सुरक्षित पलायन वर्तमान समय में एक गंभीर मुद्दा है. इस मुद्दे पर समाज के सभी स्तर पर चिंतन करने की जरूरत है. पूजा जी ने जतन नेटवर्क के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के 14 जिलों में यह संस्थान सुरक्षित पलायन पर काम कर करी है.
पलायन व सुरक्षित पलायन के बारे में उन्होंने बताया कि आय सृजन करने हेतु किसी भी व्यक्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना होगा, तभी लोगों को रोजगार का अवसर मिल सकता है. जिप अध्यक्ष ने कहा कि पलायन अपना अधिकार है. आप काम के लिए कहीं भी बाहर जा सकते हैं. सुरक्षित पलायन के बारे में उन्होंने बताया कि आप अगर बाहर काम के लिए जाने के लिए सोच रहे हैं, तो उसकी पूर्व तैयारी आप अवश्य करें.
विधायक प्रतिनिधि संजीव कुमार समीर ने कहा कि बाल व्यापार को लेकर शुरूआत से ही अपने समाचार पत्र के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा हूं. संस्थान के सचिव मनोज कुमार प्रवासी मजदूर के लिए लाल व हरा कार्ड के बारे में बताते हुए कहा कि जिले के सभी प्रखंड में सर्वे किया जा चुका हैं. साथ ही साथ लाल व हरा कार्ड प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराया जा चुका है.
प्रमुख अनिता देवी ने कहा कि सभी लोगों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने कि जरूरत है. नरेश प्रसाद यादव भूतपूर्व मुखिया टेहरो ने कहा कि सतगावां प्रखंड के टेहरो पंचायत के सभी प्रवासी मजदूरों को लाल कार्ड व हरा कार्ड वितरण करायेंगे. कार्यशाला में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोडरमा प्रखंड में सुरक्षित पलायन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करना है.
कार्यक्रम को विजय कुमार, सत्येंद्र सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया. कार्यक्रम में पीएलवी, जागरूकता समिति सदस्य, महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, संस्थान के कार्यकर्ता जोसफिन एक्का, चिंतन कुमार गुप्ता, निर्भय कुल, मूलचंद ठाकुर, किरण देवी, सुनीता कुमारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >