बोलेरो व टाटा सुमो गोल्ड की चोरी

झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना रोड स्थित तारा टावर के सामने खड़ी बिना नंबर की टाटा सूमो गोल्ड की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. घटना बीती रात की बतायी जाती है. इस संबंध में नितेश कुमार (पिता- मुकेश कुमार), परल हाउस, शिवपुरी, थाना, एसके पुरी, जिला पटना ने तिलैया थाना में आवेदन देकर […]

झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना रोड स्थित तारा टावर के सामने खड़ी बिना नंबर की टाटा सूमो गोल्ड की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. घटना बीती रात की बतायी जाती है. इस संबंध में नितेश कुमार (पिता- मुकेश कुमार), परल हाउस, शिवपुरी, थाना, एसके पुरी, जिला पटना ने तिलैया थाना में आवेदन देकर घटना की सूचना दी है.
मरकच्चो. थाना क्षेत्र के पपलो पंचायत के कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग स्थित नावाडीह टू से बीती रात को अज्ञात चोरों द्वारा एक बोलेरो (जेएच-12ई-5059 की चोरी कर ली. मामले को लेकर नावाडीह निवासी गायत्री देवी (पति- हितेश कुमार पांडेय) ने थाने में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा गया है कि उनकी बोलेरो उनके ससुर भुनेश्वर पांडेय के नाम से है. गाड़ी घर के दरवाजे पर खड़ी थी. बीती रात जब वो अपने घर से बाहर निकली, तो बोलेरो गायब पाया. उन्होंने कहा कि बोलेरो के कागजात भी गाड़ी में ही रखा हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >