87 बिरहोरों को मिलेगा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ

कृषि, पशुपालन, मत्स्य, गव्य विकास एवं भूमि संरक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा

: कृषि, पशुपालन, मत्स्य, गव्य विकास एवं भूमि संरक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा कोडरमा. डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में सोमवार को कृषि, पशुपालन, मत्स्य, गव्य विकास एवं भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीसी ने पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णयों पर की गयी कार्रवाई की बिंदुवार जानकारी ली. वहीं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीसी ने निर्देश दिया कि अगले माह तक लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत लाभुकों का चयन कर उन्हें योजना से आच्छादित किया जाये. साथ ही चयनित लाभुकों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण उपलब्ध करायें. बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत 87 बिरहोर लाभुकों को योजना से आच्छादित करने के लिए चयनित किया गया. डीसी ने कहा कि अगली मासिक बैठक से पहले सभी बिरहोर लाभुकों को योजना से आच्छादित करना सुनिश्चित करें. इसके अलावा योजना अंतर्गत वर्मी कंपोस्ट यूनिट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को बीडीओ के साथ समन्वय बैठक कर कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा. सभी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारियों को लगातार क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं को धरातल पर उतारने एवं योग्य लाभुकों को शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया गया. कृषि विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीसी ने विभिन्न योजनाओं के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने काे कहा. बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनीता, जिला गव्य विकास पदाधिकारी अरविंद सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >