पहाड़पुर में सिलाई सेंटर खुला

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में बुधवार को स्वयंसेवी संस्था ज्योति महिला मंडल द्वारा महिला समूह में शामिल महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए सिलाई सेंटर खोला गया. इसका उदघाटन झारखंड प्रदेश महिला समाज की संयोजिका सोनिया देवी व संस्था के सचिव मरियम निशा ने संयुक्त रूप से किया. सिलाई कटाई के लिए […]

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में बुधवार को स्वयंसेवी संस्था ज्योति महिला मंडल द्वारा महिला समूह में शामिल महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए सिलाई सेंटर खोला गया. इसका उदघाटन झारखंड प्रदेश महिला समाज की संयोजिका सोनिया देवी व संस्था के सचिव मरियम निशा ने संयुक्त रूप से किया. सिलाई कटाई के लिए प्रशिक्षक के रूप में मरियम खातून को नियुक्त किया गया. यहां ग्रामीण महिलाओं को सिलाई करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा. मौके पर मो अनवर, सुरेश यादव, नसीमा खातुन, आसमा खातून, सकिला देवी, कलावती देवी आदि कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >