झुमरीतिलैया. उत्पाद विभाग ने गुरुवार को अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. टीम ने अवैध शराब बेचने के आरोप में जहां दो लोगों को गिरफ्तार कायी, वहीं रोहनियाटांड़ के जंगली क्षेत्र में चल रहे महुआ शराब के अवैध भट्ठियों को भी ध्वस्त किया. 15 लीटर महुआ शराब के साथ खेरड़वा से अजीत कुमार यादव (पिता- सुरेश यादव) को गिरफ्तार किया गया. इसके पास से मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी. वहीं चंदवारा में एक दुकान में छापामारी के दौरान 40 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. यहां पर राजू रविदास को गिरफ्तार किया गया.
इसके अलावा रोहनियाटांड़ जंगल में चार भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए 70 लीटर महुआ शराब व एक हजार किलो जावा महुआ जब्त किया गया.
मौके पर से बिहारी साव, रामचंद्र साव, भोला साव व अन्य फरार हो गये. छापामारी दल में उत्पाद अधीक्षक कमल नयन सिन्हा, अवर निरीक्षक ललित सोरेन, मो शहनवाज व अन्य शामिल थे. लावारिस हालत में मोटर पार्ट्स बरामद: इधर, तिलैया पुलिस ने बीती रात गश्ती के दौरान रजगढ़िया रोड के नीचे रेलवे पुल के पास लावारिस हालत मे मोटर पार्ट्स व कल पुरजे बरामद किया है. बरामद सामान में मोटर पार्ट्स के अलावा, मोटर, इंजन आदि शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
