दिव्यांग से 90 हजार की छिनतई

झुमरीतिलैया : चंदवारा थाना क्षेत्र दिग्थू पिपराडीह निवासी दिव्यांग दशरथ प्रसाद यादव से गुरुवार की दोपहर अज्ञात अपराधियों ने तिलैया थाना क्षेत्र के यूनाइटेड बैंक के समीप 90 हजार रुपये नगद व मोबाइल छीन ली. इस संबंध ने श्री यादव ने तिलैया थाना में आवेदन देकर कहा कि उसने एसबीआइ तिलैया शाखा से अपने इलाज […]

झुमरीतिलैया : चंदवारा थाना क्षेत्र दिग्थू पिपराडीह निवासी दिव्यांग दशरथ प्रसाद यादव से गुरुवार की दोपहर अज्ञात अपराधियों ने तिलैया थाना क्षेत्र के यूनाइटेड बैंक के समीप 90 हजार रुपये नगद व मोबाइल छीन ली. इस संबंध ने श्री यादव ने तिलैया थाना में आवेदन देकर कहा कि उसने एसबीआइ तिलैया शाखा से अपने इलाज के लिए 90 हजार की राशि की निकासी कर वह अपने घर जा रहा था. इस क्रम में यूनाइटेड बैंक के समीप अज्ञात अपराधी उससे पैसा व मोबाइल झपट कर ले भागे. समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >