कम अंक लानेवाले विद्यार्थी और परिश्रम करें : रामदेव
जयनगर. आदर्श शिशु प्लस टू उवि बाघमारा में कार्यक्रम आयोजित कर प्रथम सावधिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया. अध्यक्षता प्राचार्य प्रो दशरथ राणा व संचालन शिक्षक पिंटू पांडेय ने किया. घोषित परीक्षा परिणाम में वर्ग सात की अनामिका कुमारी 829 अंक लाकर विद्यालय टॉपर रहीं.
मौके पर विद्यालय के निदेशक रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को कम अंक मिले है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. बल्कि और परिश्रम कर इससे भी बेहतर अंक हासिल करें. घोषित परीक्षा परिणाम में एलकेजी में प्रथम में मंजीत यादव, द्वितीय आदर्श पांडेय, तृतीय सत्यम कुमार, यूकेजी में प्रथम निलेश यादव, द्वितीय दशरथ साव, तृतीय सालोनी कुमारी, वर्ग एक में प्रथम नीतीश कुमार, द्वितीय लुकमान खान, तृतीय अनिकेत पांडेय, वर्ग दो में प्रथम बादल, द्वितीय आकाश, तृतीय मोनू, वर्ग तीन में प्रथम रौशन, द्वितीय अभिषेक, तृतीय अभिजीत, वर्ग चार में प्रथम कृष्णा, द्वितीय धर्मेंद्र, तृतीय रुस्तम, पांचमें प्रथम सिंटू, द्वितीय साजिद, तृतीय सोनाली, छह में प्रथम रंजीत, द्वितीय श्वेता, सात में प्रथम रोहित, द्वितीय श्यामसुंदर, तृतीय अनामिका, आठ में प्रथम नवीन यादव, द्वितीय शंकर, तृतीय पूनम, चतुर्थ हरेंद्र, नौ वर्ग में प्रथम चंदन, द्वितीय बादल राम, तृतीय बेबी, चतुर्थ सविता, वर्ग दस में प्रथम अभिषेक, द्वितीय विकास, तृतीय स्नेहा, चतुर्थ गुलाबी शेख रहीं. मौके पर उप प्राचार्य रामचंद्र यादव, अनुशासन शिक्षक लक्ष्मण चंद्र यादव, महेश्वर पांडेय, प्रभु यादव, श्यामसुंदर यादव, मनोज राणा, सिकेंदर यादव, कौलेश्वर राणा, विनोद शर्मा आदि मौजूद थे.
