मांदर की थाप पर झूमीं युवतियां

कोडरमा बाजार. जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों समेत पूरे जिले में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक करमा धूमधाम से मनाया गया. युवतियों ने निर्जला उपवास रख कर करमा पेड़ की डाली की पूजा विधि विधान से कर अपने भाइयों की दिर्घायु होने की कामना की. इसके बाद पेड़ की डाली में रक्षा सूत्र बांधा. […]

कोडरमा बाजार. जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों समेत पूरे जिले में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक करमा धूमधाम से मनाया गया. युवतियों ने निर्जला उपवास रख कर करमा पेड़ की डाली की पूजा विधि विधान से कर अपने भाइयों की दिर्घायु होने की कामना की. इसके बाद पेड़ की डाली में रक्षा सूत्र बांधा. इस दौरान कई प्रकार के नैवेद्य चढ़ाये गये. पूजा-अर्चना के बाद उपवास रखीं युवतियों ने करमा डाली के समीप जागरण की जागरण के दौरान लोकगीत पर आधारित आकर्षक नृत्य किये. इधर, मारियमपुर में आदिवासी युवतियों ने जंगल से करमा पेड़ की डाली को नाचते गाते मारियमपुर पूजा स्थल तक लाये जहां पाहन नंदू उरांव के नेतृत्व में व्रत रखें. आदिवासी युवतियों ने पूजा-अर्चना कर रक्षा सूत्र बांधी.
इस दौरान मांदर की थाप पर युवतियों ने आकर्षक नृत्य किया. मौके पर आदिवासी संघ अध्यक्ष पवन माइकल कुजूर, नीलू एक्का, रजनी बाला, सुनीता किंडो, ज्योति तिर्की, प्रमिला किंडो, प्रमोद किंडो, अरुण जॉसेफ, प्रमिला एक्का, अल्मा लकड़ा, नीलिमा कुजूर समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. महावीर मुहल्ला में संतोषी कुमारी, टुन्नू कुमारी, रिंकी कुमारी, ज्योति कुमारी, अंशु, ज्योति, सुषमा कुमारी, रिया कुमारी आदि के नेतृत्व में करमा पूजा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >