समान पद के लिए समान वेतन की मांग

झुमरीतिलैया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक पूनम कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संघ द्वारा आपसी सहयोग व एकता पर बल दिया गया. वहीं संविदा कर्मचारियों का वेतनमान लागू करते हुए समान पद के लिए समान वेतन की मांग की गयी. साथ ही इपीएफ […]

झुमरीतिलैया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक पूनम कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संघ द्वारा आपसी सहयोग व एकता पर बल दिया गया. वहीं संविदा कर्मचारियों का वेतनमान लागू करते हुए समान पद के लिए समान वेतन की मांग की गयी.

साथ ही इपीएफ व पीएफ कटौती की मांग की गयी. मौके पर जय नारायण मिस्त्री, सुशांति लकड़ा, नीलू कुमारी, कनक कुमारी, नीलम देवी, अर्चना कुमारी, रंजीता कुमारी, कौशल्या कुमारी, रंजीता टोप्पो, टेरेसा डुंगडुंग, मेरी दीपा कुजूर, संगीता कुमारी, किरण सिन्हा, सुजाता सिन्हा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >