साइंस ओलिंपियाड में सैनिक स्कूल का बेहतर प्रदर्शन

साइंस ओलिंपियाड में सैनिक स्कूल का बेहतर प्रदर्शन 8कोडपी8. प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट को प्रशस्ति पत्र देते ओलिंपियाड प्रभारी व अन्य.88 में 18 कैडेटों को मिला मेडल, प्रमाणपत्र, बुक सेट व गिफ्ट वाउचरप्राचार्य ने कहा, सभी कैडेटों में है बेहतर करने की क्षमताकोडरमा. साइंस ओलिंपियाड फेडरेशन नयी दिल्ली द्वारा आयोजित साइंस साइबर व मैथस ओलिंपियाड […]

साइंस ओलिंपियाड में सैनिक स्कूल का बेहतर प्रदर्शन 8कोडपी8. प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट को प्रशस्ति पत्र देते ओलिंपियाड प्रभारी व अन्य.88 में 18 कैडेटों को मिला मेडल, प्रमाणपत्र, बुक सेट व गिफ्ट वाउचरप्राचार्य ने कहा, सभी कैडेटों में है बेहतर करने की क्षमताकोडरमा. साइंस ओलिंपियाड फेडरेशन नयी दिल्ली द्वारा आयोजित साइंस साइबर व मैथस ओलिंपियाड में सैनिक स्कूल तिलैया के कैडेटों ने शानदार प्रदर्शन किया है. सैनिक स्कूल के 88 कैडेटों ने सेकेंड लेवल के लिए अच्छी सफलता हासिल की, तो इसमें से 18 कैडेट मेडल झटकने में सफल रहें. 18 कैडेटों को मेडल, प्रमाणपत्र, बुक सेट व गिफ्ट वाउचर मिला. मेडल प्राप्त करनेवाले कैडेटों में वर्ग 11वीं के शुभम, सात के रंजन मेहता, छह के सहारा, अनिकेत कुमार, देवेंद्र कुमार महतो, रश्ति प्रखर, विश्वजीत कुमार, सात के आदिल कौशिक, अंशु प्रकाश, भूपेंद्र कुमार, हर्षवर्धन कुमार, आठ के अनीश कुमार, सूर्य प्रताप राणा, 10 के अंकित राज, ऋषभ कुमार, नौ के केतन प्रियदर्शी, शुभम आनंद शामिल हैं. इस उपलब्धि पर गुुरुवार को स्कूल परिसर में स्पेशल एसेंबली का आयोजन किया गया. यहां प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट ने फाउंडेशन से प्राप्त मेडल व प्रमाणपत्र कैडेटों को देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि यह सफलता आप कैडेटों की मेहनत व मेघा का फल है. उन्होंने कहा कि सभी कैडेटों में बेहतर करने की क्षमता है, पर पूरी सफलता उसे ही मिलती है, जो अंतिम समय तक मेहनत करता है. प्राचार्य के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल एके रजक, उप प्राचार्य स्क्वाड्रन लीडर संजय कुमार ने भी कैडेटों को बधाई दी. इस दौरान नेशनल साइबर ओलिंपियाड के प्रभारी पीके झा, अंजु शर्मा, इंटरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलिंपियाड के प्रभारी जेके सिन्हा, इंग्लिश ओलिंपियाड के प्रभारी संजय सिंह ने प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट को ओलिंपियाड की ओर से निर्गत प्रशस्ति पत्र सौंपा. यह प्रशस्ति पत्र स्कूल के बेहतर प्रदर्शन के लिए मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >