बारिश से बिगाड़ी सड़कों की सूरत 8कोडपी7. जयनगर-कटहाडीह मुख्य मार्ग.जयनगर. पिछले चार दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. एक ओर लोग अपनी जरूरी काम निपटने के लिए घर से नहीं निकल पा रहे है, वहीं दूसरी ओर कच्ची व पुरानी पक्की सड़कों की सूरत बिगड़ गयी है. कच्ची सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है. पक्की सड़क पर गड्ढें व जल-जमाव से वाहनों का चलना भी मुश्किल होता जा रहा है. जयनगर कटहाडीह मुख्य मार्ग पर अक्तो नदी के इस पार व उस पार की सड़क की ड्रेसिंग बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी है. स्थिति यह है कि यदि इसकी मरम्मत नहीं करायी गयी, तो नदी पर बने पुल को भी खतरा हो सकता है. पुल की दोनों तरफ की कच्ची सड़क क्षतिग्रस्त होती जा रही है. वहीं तिलैया बजरंग चौक से गोशाला यदुटांड़ होते हुए चरकी पहरी तक की सड़क, लाराबाद से कंद्रपडीह होते हिरोडीह तक की सड़क, पेठियाबागी चौक से प्रखंड मुख्यालय होते हुए सरमाटांड़ स्टेशन तक की सड़क, गम्हरबाद से पहाड़पुर होते हुए डुमरी तक की सड़क का हाल बुरा है. इस सड़क पर इन दिनों चलना दूभर हो गया है. लोग सड़कों की बदहाली के कारण लंबी दूरी का रास्ता तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचते है. ऐसे में समय और राशि दोनों की बरबादी होती है. बारिश के कारण धान की खेतों का यह हाल है कि किसान अपने खेत को काट कर पानी बहाने पर मजबूर है.
बारिश से बिगाड़ी सड़कों की सूरत
बारिश से बिगाड़ी सड़कों की सूरत 8कोडपी7. जयनगर-कटहाडीह मुख्य मार्ग.जयनगर. पिछले चार दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. एक ओर लोग अपनी जरूरी काम निपटने के लिए घर से नहीं निकल पा रहे है, वहीं दूसरी ओर कच्ची व पुरानी पक्की सड़कों की सूरत बिगड़ गयी है. कच्ची सड़क पर […]
