ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए कृत संकल्पित : अनीश

मरकच्चो. बैंक आॅफ इंडिया नवलशाही शाखा ने बुधवार को अपने ग्राहकों के साथ बैंक का 111वां स्थापना दिवस मनाया. इस दौरान पूरे बैंक शाखा को दुल्हन की तरह सजाया गया. शाखा प्रबंधक अनिश कुमार ने कहा कि बैंक परिवार अपने ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवा देने के लिए कृत संकल्पित है. उन्होंने ग्राहकों से समय […]

मरकच्चो. बैंक आॅफ इंडिया नवलशाही शाखा ने बुधवार को अपने ग्राहकों के साथ बैंक का 111वां स्थापना दिवस मनाया. इस दौरान पूरे बैंक शाखा को दुल्हन की तरह सजाया गया. शाखा प्रबंधक अनिश कुमार ने कहा कि बैंक परिवार अपने ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवा देने के लिए कृत संकल्पित है.
उन्होंने ग्राहकों से समय पर ऋण राशि का किस्त देने की बात कही. बैंक स्थापना दिवस के अवसर पर नवलशाही शाखा में 51 बचत खाता, 01 ओटो फिन खाता व दो मुद्रा खाता खोला गया. प्रबंधक सुधीर शर्मा का बैंकिंग अनुभव व बैंक अधिकारियों की मेहनत से आर्थिक क्षेत्र में जिले के शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र भी रोज नयी ऊंचाइयों को छू रहा है. मौके पर शाखा प्रबंधक अनिश कुमार, उप शाखा प्रबंधक नेयाज अहमद, धनेश्वर राम पासवान, रवींद्र कुमार चौधरी, विपुल कुमार, भिखी मिर्धा, मुन्ना मिर्धा, रामधनी यादव, मुन्ना कुमार सिंह, सुखदेव मोदी, किशोर यादव, बबून मोदी, समेत दर्जनों बैंक ग्राहक उपस्थित थे. मरकच्चो, मसमोहना, जामू व चोपनाडीह स्थित शाखा में भी स्थापना दिवस मनाया गया.
कोडरमा बाजार. बैंक ऑफ इंडिया के 111वें स्थापना दिवस के मौके पर चेचाई स्थित आरसेटी के नये भवन में वन महोत्सव का आयोजन किया गया. वन महोत्सव के रूप में बैंक का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान भवन परिसर में पौधरोपण किया गया है. इस दौरान एलडीएम सुधीर शर्मा ने पौधरोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला. मौके पर हरिदत्त पोद्दार, पीके सिन्हा, नरेंद्र त्रिपाठी, डीके गुप्ता, सुधीर प्रसाद मौजूद थे.
डोमचांच. बैक ऑफ इंडिया डोमचांच शाखा परिसर में बैंक का 111 वां स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर केक काटा गया व मिठाई बांटी गयी. मौके पर वरीय शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने कहा कि बैंक हमेशा लोगों की सेवा के लिए तत्पर है. उपभोक्ताओं को कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध है.
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति लोन लेते है, उसे समय पर लौटाना चाहिए. कार्यक्रम में उप प्रबंधक रवि प्रताप सिंह, सुनील कुमार नाग, अर्चना कुमारी, जगदीश दास, देव नंदन ठाकुर, विनोद धोबी, नेहा राज, गणेश मजूमदार, राजीव कुमार, राजेंद्र रविदास, प्रकाश दास, सोनू कुमार, व्यवसायी उमेश वर्मा, महेंद्र प्रसाद वर्मा, संजय मेहता, युवराज मेहता, ओम प्रकाश सिंह, मनोज रजक, दीपक अग्रवाल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >