दागी विधायकों को बचा रही है सरकार

जयनगर : प्रखंड के पिपचो में मंगलवार को झाविमो का कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष राजू सिंह की अध्यक्षता में हुआ. संचालन मो हाशिम ने किया. सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सरकार झाविमो छोड़कर भाजपा में गये दागी विधायकों को बचाने का प्रयास कर रही है, मगर […]

जयनगर : प्रखंड के पिपचो में मंगलवार को झाविमो का कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष राजू सिंह की अध्यक्षता में हुआ. संचालन मो हाशिम ने किया. सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सरकार झाविमो छोड़कर भाजपा में गये दागी विधायकों को बचाने का प्रयास कर रही है, मगर कब तक उनकी विधायकी जाना तय है. उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें झाविमो के नाम पर जिताया. लेकिन जीत के बाद वे लोग भाजपा की शरण में चले गये. श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा एक बेईमान पार्टी है.
इसमें बागी विधायकों को बोर्ड निगम का लालच दिखा कर अपने साथ कर लिया. मगर जनता सब देख रही है. उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार को गरीबों की चिंता नहीं है. जिससे क्षेत्र का विकास नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि सीएनटी एक्ट व एसपीटी एक्ट जैसे कानून बनाकर गरीबों की जमीन छिनकर अमीरों को देने की साजिश चल रही है. इसके खिलाफ झाविमो ने जंग का एलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मवारियों के प्रति गंभीर नहीं है.
गरीबों को राशन कार्ड तक नहीं मिल रहा है, यह सरकार जनता के दर्द को नहीं समझती. उन्होंने कहा कि लोग सचेत हो जाये. झारखंड में अगली सरकार झारखंडवासियों की बनेगी. केंद्रीय प्रवक्ता खालिद खलील ने कहा कि विधायक प्रो जानकी यादव व झाविमो छोड़ कर गये अन्य विधायकों ने चुनाव जीतने के बाद जनता को धोखा दिया है. यदि आज चुनाव हो जाये, तो उनकी जमानत जब्त हो जायेगी. उन्होंने कहा कि ऐसे विधायक क्या विकास करेंगे, जिन्हें सिर्फ अपनी विकास की चिंता है.
जिलाध्यक्ष बेदू साव ने कहा कि स्थानीय नीति के नाम पर आदिवासियों व मूल वासियों को धोखा देकर सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही है. कार्यक्रम को अधिवक्ता सुखदेव यादव, डाॅ बंशीधर, नगर अध्यक्ष अरशद खान, विनोद यादव, सरवर खान आदि ने संबोधित किया. मौके पर अर्जुन सिंह, सहदेव भदानी, महेंद्र यादव, सहदेव जायसवाल, दुर्गा राम चंद्रवंशी समेत काफी संख्या में झाविमो कार्यकर्ता मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन राजू सिंह ने किया.
दर्जनों लोग झाविमो में शामिल: बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में उनके प्रति आस्था जताते हुए दर्जनों लोग झाविमो में शामिल हुए. श्री मरांडी ने माल्यार्पण कर सभी का स्वागत किया.
इसमें परमेश्वर राम, सुरेंद्र राम, पंकज कुमार, घनश्याम प्रसाद, सुधीर कुमार, भुवनेश्वर राम, महबूब अंसारी, पुनीत राणा, इसलाम अंसारी, पंसस सुरेश यादव, दशरथ राणा, आकाश भारतीय, तसलीम अंसारी, कलीम अंसारी, मुजाहिद, अनवरी खातून, पिंकी देवी, बबीता देवी आदि के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >