शिक्षकों की समस्याओं से अवगत हुई शिक्षा मंत्री

कोडरमा. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ संयुक्त समिति ने शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव से शिक्षकों की समस्याओं पर वार्ता की. वार्ता में नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान, सरकारी शिक्षकों की प्रोन्नति तथा पारा शिक्षकों के मानदेय समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई. शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि दशहरा के पूर्व नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन […]

कोडरमा. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ संयुक्त समिति ने शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव से शिक्षकों की समस्याओं पर वार्ता की. वार्ता में नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान, सरकारी शिक्षकों की प्रोन्नति तथा पारा शिक्षकों के मानदेय समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई.
शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि दशहरा के पूर्व नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान शपथ पत्र के आधार पर प्रमाण पत्रों की जांच जारी रखते हुए कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि सभी तरह की प्रोन्नतियों के लिए सरकारी आदेश दिया जा चुका है. सरकार पारा शिक्षकों के वेतनवृद्धि पर गंभीरता पर विचार कर रही है.
प्रतिनिधिमंडल में संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला, जिला महासचिव ओम प्रकाश पांडेय, उपाध्यक्ष नित्यानंद प्रसाद सिन्हा, प्रभात कुमार सिन्हा, भोला दास, पूनम सिन्हा, कांति द्विवेदी, सुधा शर्मा, दशरथ रजक, विनय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, प्रद्युमन त्रिपाठी, आशीष सिन्हा, पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रविकांत तिवारी, महासचिव पंकज कुमार सिंह, विनोद कुमार गुप्ता आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >