शिक्षकों ने निकाली पद यात्रा, किया भिक्षाटन

कोडरमा बाजार : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को शिक्षक दिवस पर पदयात्रा निकाल भिक्षाटन किया गया. शिक्षक संघ के लोग जिले में नवनियुक्त सभी शिक्षकों को अन्य जिलों की तरह शपथ पत्र के आधार पर वेतन भुगतान करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. संघ के पदाधिकारियों ने बताया […]

कोडरमा बाजार : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को शिक्षक दिवस पर पदयात्रा निकाल भिक्षाटन किया गया. शिक्षक संघ के लोग जिले में नवनियुक्त सभी शिक्षकों को अन्य जिलों की तरह शपथ पत्र के आधार पर वेतन भुगतान करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों को विगत नौ माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया है.
विरोध प्रदर्शन से पूर्व शिक्षकों ने सर्वपल्ली डाॅ राधाकृष्णन की तसवीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. इसके बाद शिक्षक भवन कोडरमा से समाहरणालय तक पदयात्रा निकाल भिक्षाटन किया. समाहरणालय परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला व महासचिव ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों को अब तक वेतन भुगतान नहीं कर शिक्षा विभाग अपने अड़ियल रवैये को दरशा रहा है. अगर जल्द ही वेतन भुगतान नहीं हुआ, तो आंदोलन तेज किया जायेगा.
मौके पर प्रभात कुमार सिन्हा, नित्या नंद सिन्हा, रविशंकर प्रसाद, जंग बहादुर सिंह, विनय कुमार सिंह, भोला दास, सुधा शर्मा, कंचन लता वर्णवाल, सहदेव साव, छोटू प्रसाद राणा, केदार भारती, प्रद्युमन त्रिपाठी, दशरथ रजक, संजय पासवान, सौरभ सुमन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >