चंदवारा : प्रखंड के बड़की धमराय खेल मैदान में नटराज स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित नाॅकआउट फुटबाॅल टूर्नामेंट का उदघाटन जिप सदस्य महादेव राम, मुखिया शीला देवी, पंसस महेश प्रसाद व जेवीएम के प्रखंड अध्यक्ष भैरव प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. उदघाटन मैच क्रांति क्लब गैड़ा बनाम रोमी पदमा के बीच खेला गया. निर्धारित 30-30 मिनट के रोमांचक मैच में क्रांति क्लब गैड़ा ने रोमी को 3-0 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया
मौके पर महादेव राम ने कहा कि फुटबॉल खेल हमें एकजुट होकर संघर्ष करते हुए लक्ष्य प्राप्त करने की सीख देता है. मौके पर पिपराडीह पंचायत के मुखिया धीरज कुमार, बड़की धमराय मुखिया प्रतिनिधि किशोर यादव, कैलाश राम, ज्ञानी यादव, राजेश यादव, क्लब के अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद, सचिव मुकेश प्रसाद, कप्तान प्रवीण कुमार, त्रिलोकी महतो, छोटेलाल यादव, भोला राम, सुरेंद्र राम सहित कई लोग मौजूद थे. निर्णायक की भूमिका राजू राम, संतोष कुमार व संतोष यादव ने निभायी.
