सड़क जाम मामले में प्राथमिकी दर्ज

सड़क जाम मामले में प्राथमिकी दर्जमरकच्चो. थाना क्षेत्र के दक्षिणी पंचायत स्थित भोजपुर में स्वच्छता विभाग के प्रचार वाहन की चपेट में आने से भोजपुर निवासी साजदा खातून की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव के साथ शनिवार की सुबह कोडरमा-कोवार मुख्य मार्ग को साढ़े चार घंटे जाम कर दिया […]

सड़क जाम मामले में प्राथमिकी दर्जमरकच्चो. थाना क्षेत्र के दक्षिणी पंचायत स्थित भोजपुर में स्वच्छता विभाग के प्रचार वाहन की चपेट में आने से भोजपुर निवासी साजदा खातून की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव के साथ शनिवार की सुबह कोडरमा-कोवार मुख्य मार्ग को साढ़े चार घंटे जाम कर दिया था. सड़क जाम को लेकर पुलिस ने 13 लोगों को नामजद समेत लगभग 100 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. दर्ज मामले में मंसूर आलम, इलियास अंसारी बंधन चौक, फिरोज कलाल, अख्तर कलाल, मंगर कलाल, त्रिवेणी गोस्वामी, अजीम अंसारी, अयूब अंसारी, अख्तर अंसारी, रज्जाक मियां भोजपुर, तबारक मियां महुआटांड़, सरवर शाह रौशनबागी, तौफिक आलम शाहगंज को आरोपी बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >