कोडरमा : दो सितंबर को मजदूर कर्मचारियों के हड़ताल को सफल बनाने के लिए झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ (सीटू) डोमचांच प्रखंड की बैठक हुई. मौके पर सीटू राज्य कमेटी सदस्य व राज्य संयोजक संजय पासवान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार श्रम कानूनों में संशोधन कर मजदूर कर्मचारियों को गुलाम बनाने की साजिश कर रही है. लोकतंत्र को समाप्त कर हिटलर के रास्ते पर चल कर जन आंदोलनों को कुचला जा रहा है. इसलिए यह हड़ताल सिर्फ नौकरी की रक्षा और वेतन बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए है.
इसको सफल करना है. बैठक में हड़ताल को पूर्ण रूप से सफल बनाने का निर्णय लिया गया. अध्यक्षता यशोदा देवी व संचालन मंजू देवी ने की. बैठक में नीलिमा देवी, शकुंतला मेहता, कुमारी अनामिका, रश्मि कुमारी, तरन्नुम हाशमी, इशरत जहां, कुमकुम दिवाकर, प्रियंका कुमारी, सुनीता मेहता, ममता, पुष्पा, उमा, मीरा समेत दर्जनों सेविका-सहायिका उपस्थित थी. धन्यवाद ज्ञापन मंजू देवी ने किया. इधर, नगर पर्षद क्षेत्र की सेविका सहायिका की बैठक प्रखंड परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आशा कुमारी की अध्यक्षता में हुई. जिलाध्यक्ष मीरा देवी ने हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया. मौके पर शबाना कौशर, शबनम खातून, रेखा रजक, दीपा, रश्मि, संध्या, पूनम, राम दुलारी, कुंती देवी, बेबी, कंचन देवी उपस्थित थी.
