करियावां में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू
जयनगर : प्रखंड के करियावां में गुरुवार को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ. पूजा-अर्चना आचार्य बाल मुकुंद पांडेय व शास्त्री मनोज कुमार पांडेय ने करायी. अखंड हरिकीर्तन में ग्रामीण हरे रामा हरे कृष्णा का जयकारा लगा रहे थे. अखंड हरिकीर्तन में जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी व छात्र आजसू जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव भी शामिल हुए. दोनों ने वहां पूजा करते हुए हरे रामा, हरे कृष्णा गाया. मौके पर निर्मला देवी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनता है. आज जन्माष्टमी है और आज के दिन सबके लिए भक्ति का दिन है.
उन्होंने कहा कि ईश्वर की भक्ति में बहुत शक्ति होती है. मौके पर हरि कीर्तन समिति के अध्यक्ष बिहारी यादव, सचिव सह पंसस कपिल राणा, कालेश्वर सिंह, बालेश्वर सिंह, पोखराज राणा, बासुदेव यादव, महादेव पासवान, राजेश सिंह, रूपनारायण शर्मा, राजकुमार पासवान, विक्की राणा, मुरली सिंह, अभय सिंह, अवधेश राणा, कन्हाय यादव, बैजनाथ राणा, संतोष सिंह, सुनील यादव, सुबोध राणा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे जुटे हैं.
