एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक व कर्मी पर मामला दर्ज जालसाजी कर खाता खोलने का आरोपमसमोहना के कृष्णा पांडेय के आवेदन पर दर्ज हुआ मामलाकोडरमा बाजार. कोडरमा स्थित एक्सिस बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक व कर्मी अर्जुन कुमार के विरुद्व थाना में मामला दर्ज किया गया है. नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना निवासी कृष्णा पांडेय के आवेदन पर कांड संख्या 57/16 दर्ज किया गया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि एक षड़यंत्र के तहत जालसाजी कर उनके नाम से बैंक में खाता खोल दिया गया. यही नहीं जाली हस्ताक्षर कर खाता खुलवाया गया है. ज्ञात हो कि पूरा मामला दो दिन पूर्व सामने आया था, जब पंजाब पुलिस ने लाखों की लेन-देन के मामले में एक महिला की शिकायत पर मसमोहना में छापामारी की थी. पंजाब पुलिस ने कृष्णा पांडेय को हिरासत में लिया था, लेकिन कोडरमा एसपी जी क्रांति कुमार के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने जांच की तो पाया गया कि कृष्णा पांडेय के नाम से गलत तरीके से एक्सीस बैंक में खाता खुलवाया गया है. फोटो किसी और का और पहचान पत्र कृष्णा पांडेय का था. उक्त खाता एक्सीस बैंक में 13-10-2013 को खोला गया था. इसके बाद बैंक अधिकारी ने अंतिम बार 13-10-2015 को खाता को सत्यापित किया था. इन दिनों के बीच बैंक में कई बार हजारों रुपये आये और नोएडा सहित अन्य जगहों से एटीएम कार्ड के सहारे निकाल लिये गये थे.
एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक व कर्मी पर मामला दर्ज
एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक व कर्मी पर मामला दर्ज जालसाजी कर खाता खोलने का आरोपमसमोहना के कृष्णा पांडेय के आवेदन पर दर्ज हुआ मामलाकोडरमा बाजार. कोडरमा स्थित एक्सिस बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक व कर्मी अर्जुन कुमार के विरुद्व थाना में मामला दर्ज किया गया है. नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना निवासी कृष्णा पांडेय […]
