40 घंटे गुल रही बिजली, लोग हुए परेशान

तिलैया थाना क्षेत्र के करमा अंबाकोला मार्ग स्थित फर्नीचर गोदाम में मंगलवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी.

कोडरमा. तिलैया थाना क्षेत्र के करमा अंबाकोला मार्ग स्थित फर्नीचर गोदाम में मंगलवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इस घटना के बाद करमा और आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. करमा में कुछ घरों के ऊपर से गुजर रही तारों को लेकर लोग पहले से ही भयभीत थे और शिकायतें भी कर चुके थे, लेकिन विभाग ने समय पर समाधान नहीं निकाला. आगजनी के बाद जब विभागीय टीम तार जोड़ने पहुंची तो स्थानीय लोगों ने विरोध किया. बाद में किसी तरह तार को हल्का शिफ्ट कर समस्या का समाधान किया गया. समस्या का समाधान कर लिया गया है इस घटना के कारण करमा, इंदरवा बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में करीब 40 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोग परेशान रहे. बुधवार शाम लगभग छह बजे विभागीय अधिकारियों ने तार जोड़कर बिजली बहाल की. कार्यपालक अभियंता रंधीर कुमार ने बताया कि अब समस्या का समाधान कर लिया गया है और बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गयी है. यह घटना दर्शाती है कि बिजली व्यवस्था की सुरक्षा और रखरखाव में लापरवाही कितनी गंभीर परिणाम ला सकती है. समय पर कार्रवाई न होने से न केवल आगजनी जैसी दुर्घटना हुई बल्कि लंबे समय तक लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >