सिर्फ एक दुकान से किताब खरीदने के लिए दबाव बनाना गलत : एसडीओ

जिले के निजी स्कूलों द्वारा किताब-कॉपी के नाम पर अभिभावकों से मनमाने ढंग से पैसे वसूलने की शिकायत पर प्रशासन ने जांच की.

कोडरमा. जिले के निजी स्कूलों द्वारा किताब-कॉपी के नाम पर अभिभावकों से मनमाने ढंग से पैसे वसूलने की शिकायत पर प्रशासन ने जांच की. बुधवार शाम एसडीओ ओमप्रकाश मंडल और डीईओ अविनाश राम की टीम तिलैया थाना के पास स्थित शर्मा बुक सेंटर पहुंची. अधिकारियों ने दुकान से कुछ पुस्तकों का सैंपल लिया और अभिभावकों से बातचीत की. अभिभावकों ने बताया कि किताबों की कीमतें मनमाने ढंग से तय की जाती हैं और उन्हें पूरा सेट ही खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है.

जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि किताबों की कीमतें ऑनलाइन दर से दोगुनी तक वसूली जा रही हैं. डीइओ ने कहा कि पिछले वर्ष और इस वर्ष के बुक सेट का मिलान किया जायेगा, ताकि यह पता चल सके कि कितनी किताबें बदली गयी हैं. वहीं एसडीओ ने स्पष्ट किया कि केवल एक दुकान से किताबें लेने का दबाव नियम संगत नहीं है. प्रतिस्पर्धा की कमी से ही अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है.

प्रशासन ने संकेत दिया है कि इस पूरे मामले को समिति के समक्ष रखा जायेगा और आगे की कार्रवाई की जायेगी. जांच डीसी ऋतुराज के निर्देश पर की गयी थी. अभिभावकों की पीड़ा और दुकानदारों की मनमानी ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता को उजागर किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >