कोडरमा की अंडर-14 क्रिकेट टीम गोड्डा रवाना

कोडरमा की अंडर-14 क्रिकेट टीम गोड्डा रवाना झुमरीतिलैया. जिले की अंडर-14 क्रिकेट टीम जेएससीए अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए गोड्डा रवाना हुई. कोडरमा की टीम क्वार्टर फाइनल में गोड्डा की टीम से मैच खेलेगी. यह मैच शुक्रवार को गोड्डा में होगा. टीम मैनेजर के रूप में सुरेंद्र शामिल हैं. जिला क्रिक्रेट एसोसिएशन के सचिव […]

कोडरमा की अंडर-14 क्रिकेट टीम गोड्डा रवाना झुमरीतिलैया. जिले की अंडर-14 क्रिकेट टीम जेएससीए अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए गोड्डा रवाना हुई. कोडरमा की टीम क्वार्टर फाइनल में गोड्डा की टीम से मैच खेलेगी. यह मैच शुक्रवार को गोड्डा में होगा. टीम मैनेजर के रूप में सुरेंद्र शामिल हैं. जिला क्रिक्रेट एसोसिएशन के सचिव प्रदीप छाबड़ा, अध्यक्ष सुनील जैन, दिनेश सिंह, हरजीत लांबा, पंकज सिंह, अनिल सिंह, राकेश पांडेय, अलोक पांडेय, राजू यादव, उमेश सिंह, शेखर सोनी, विक्की सिंह, जय पांडेय, कुंदन राणा व जिले के सीनियर क्रिकेटर हर्ष, पंकज, अजय, अमित, अभिराज, भोला आदि ने खिलाड़ियों को हजारीबाग में खेले गये मैचों में टीम को अच्छा प्रदर्शन करने पर बधाई व आनेवाले मैचों के लिए शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >