60 में 30 शौचालय पूर्ण

प्रखंड के तमाय पंचायत अंतर्गत धरेयडीह में बने रहे जयनगर : प्रखंड के तमाय पंचायत अंतर्गत धरेयडीह को खुले में शौच से मुक्त बनाने में डीवीसी की एसआइपी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. सामाजिक एकीकरण कार्यक्रम के तहत डीवीसी की एसआइपी ने ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार के वित्तीय वर्ष 2015-16 की योजना के तहत […]

प्रखंड के तमाय पंचायत अंतर्गत धरेयडीह में बने रहे

जयनगर : प्रखंड के तमाय पंचायत अंतर्गत धरेयडीह को खुले में शौच से मुक्त बनाने में डीवीसी की एसआइपी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. सामाजिक एकीकरण कार्यक्रम के तहत डीवीसी की एसआइपी ने ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार के वित्तीय वर्ष 2015-16 की योजना के तहत इस गांव में 60 शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कराया था. इसमें से 30 शौचालय बनकर तैयार है.

शेष का कार्य प्रगति पर है. एसआइपी के वरीय प्रबंधक वीके कश्यप व परियोजना पदाधिकारी कांता सोरेन ने बताया कि नौ मार्च को धरेयडीह स्थित मवि परिसर मे एसआइपी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसमें उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा लाभुकों को शौचालय सौपेंगे. कार्यक्रम में डीवीसी के मुख्य अभियंता एमके झा भी शामिल होंगे. इधर, नौ मार्च को होनेवाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुखिया लक्ष्मण यादव ने ग्रामीणों के साथ बैठक की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >