पेयजल संकट दूर करने की मांग

डोमचांच : प्रखंड के ढोढाकोला पंचायत के सिम सिहारिया गांव के लोगो के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. पंचायत के उप मुखिया जुम्मन अंसारी ने बताया कि इस गांव मे चार चापानल लगे हैं. इसमें दो खराब है. वहीं दो चापानलों पर पानी लेने के लिए लोगों को सुबह चार बजे से ही […]

डोमचांच : प्रखंड के ढोढाकोला पंचायत के सिम सिहारिया गांव के लोगो के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. पंचायत के उप मुखिया जुम्मन अंसारी ने बताया कि इस गांव मे चार चापानल लगे हैं.
इसमें दो खराब है. वहीं दो चापानलों पर पानी लेने के लिए लोगों को सुबह चार बजे से ही लाइन में लगना पड़ता है. पूर्व मुखिया अब्दुल रहमान, गुलाम रसूल, शफीक अंसारी, अर्जुन भुइयां, रियाज अंसारी, ताजउद्वीन, नौशाद, नैतूना खातून, अमिना खातून, शहनाज खातून, सविना खातून, रजिया खातून आदि ने जल संकट दूर करने कीमांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >