ग्रामीणों को दी जायेगी योजनाओं की जानकारी

कल्याणकारी योजनाओं के लगेंगे स्टाॅल कोडरमा बाजार : सूचना व प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की ओर से कोडरमा में छह से आठ फरवरी तक जन सूचना अभियान कार्यक्रम होगा़ इसको सफल बनाने के लिए मंगलवार को उपायुक्त सभागार में डीसी संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान प्रचार निदेशालय के […]

कल्याणकारी योजनाओं के लगेंगे स्टाॅल
कोडरमा बाजार : सूचना व प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की ओर से कोडरमा में छह से आठ फरवरी तक जन सूचना अभियान कार्यक्रम होगा़ इसको सफल बनाने के लिए मंगलवार को उपायुक्त सभागार में डीसी संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान प्रचार निदेशालय के सहायक निदेशक एस एमएन रिजवी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से जिले में चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी जायेगी.
इस दौरान लोकगीत, नृत्य व नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जायेगा़ इसमें स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं को भी आमंत्रित किया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान केवल राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री जन धन योजना, मुद्रा योजना समेत विभिन्न बैंकों के स्वयं सेवी संस्थाओं व विभिन्न विभागों से संचालित कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाये जायेंगे़
मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद रविंद्र राय व विशिष्ट अतिथि विधायक जानकी प्रसाद यादव होंगे़ अध्यक्षता राज्य की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव करेंगी़ वहीं उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम में वैसी योजनाओं का स्टाल लगाया जाये, जिससे आम जनों को लाभ मिल सके.
बैठक में मत्स्य विभाग, पीएचडी, आर सेटी, जनधन योजना मुद्रा योजना, शिक्षा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन आदि विभागों के स्टाल लगाये जायेंगे. मौके पर जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, डीडीसी सूर्य प्रकाश, एएसपी नौशाद आलम, सीएस डाॅ मधुबाला राणा, एलडीएम सुधीर शर्मा, असीम सरकार, नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी, नगर पर्षद उपाध्यक्ष संतोष कुमार, डीसीओ चंद्रजीत खलको, डीएफओ दीपंकर शीट, डीएसइ पीवी शाही, डीपीआरओ राहुल भारती, पीएचडी के कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार, उत्पाद अधीक्षक राम लीला रवानी, बीडीओ प्रभास कुमार दत्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >