धूमधाम से मना बचपन स्कूल का वार्षिकोत्सव

कोडरमा : ग्रिजली प्रबंधन की ओर से संचालित बचपन ए प्ले स्कूल, झुमरीतिलैया का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया़ इस मौके पर बेबी शो प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ़ मुख्य अतिथि दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपक मिश्रा ने कहा कि बचपन की नींव अगर मजबूत होती है, तो आगे का कैरियर बनाने […]

कोडरमा : ग्रिजली प्रबंधन की ओर से संचालित बचपन ए प्ले स्कूल, झुमरीतिलैया का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया़ इस मौके पर बेबी शो प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ़

मुख्य अतिथि दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपक मिश्रा ने कहा कि बचपन की नींव अगर मजबूत होती है, तो आगे का कैरियर बनाने में परेशानी नहीं होती.

जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के कर्णधार हैं. इन्हें सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करें. निदेशक अरुण मिश्रा ने कहा कि यह स्कूल अन्य शिक्षण संस्थाओं के लिए एक मानदंड और प्रेरणास्रोत्र है.

वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नृत्य व गीत पेश कर बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया़ मौके पर एएसपी नौशाद आलम, बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता, डीसी की पत्नी स्टेफी टेरेसा मुर्मू, नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष अनवारूल हक, ग्रिजली काॅलेज के निदेशक अविनाश सेठ, मनीष कपसिमे, प्राचार्या संजीता कुमारी, ग्रिजली विद्यालय के प्राचार्य डाॅ साजी मैथ्यू, सीइओ प्रकाश गुप्ता, स्कूल की प्राचार्या अल्पना तिवारी, कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट पुनर्वशु तिवारी, माॅडर्न पब्लिक स्कूल की संचालिका संगीता शर्मा, आदर्श +2 उवि मधवाटांड़ के प्राचार्य पुनीत यादव आदि मौजूद थे़

बेबी शो में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा: बेबी शो प्रतियोगिता के मुख्य कार्यक्रम में दो वर्ष तक के बालक व बालिका के लिए मोस्ट हेल्दी बेबी, मोस्ट एक्टिव बेबी, क्यूट स्माइलिंग बेबी, चब्बी चिक्स बेबी, दो से पांच वर्ष के बालक व बालिका के लिए रैम्प वॉक व पांच वर्ष से आठ वर्ष के बालक व बालिका के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

सभी वर्ग के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया़ संचालन रमनीत, मारिया व अंजना कुमारी ने किया. निर्णायक की भूमिका में प्रो सीएन झा, सुकन्तो मजूमदार, ज्योति झा, नीरजा, अनिता कुमारी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >